5 राज्यों को मिले नए राज्यपाल...

494 By 7newsindia.in Sat, Sep 30th 2017 / 13:04:41 प्रशासनिक     

तमिलनाडु, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश और बिहार को नए राज्यपाल मिल गए हैं। सत्यपाल मलिक को बिहार तो जगदीश मुखी को असम राजभवन भेजा गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी राज्यपालों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।

रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद से बिहार में राज्यपाल का पद खाली था। तमिलनाडु में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बनवारी लाल पुरोहित को वहां का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गंगा प्रसाद को मेघालय का गवर्नर बनाया गया है। रिटायर्ड बिग्रेडियर बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। जगदीश मुखी की जगह एडमिरल रिटायर्ड देवेंद्र कुमार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल बनाया गया है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर