किसान स्वाभिमान पर्व पर आयोजित कि या गया कांग्रेस महासमेलन समेलन में 13 सूत्रीय राजनैतिक प्रस्ताव भी पारित

910 By 7newsindia.in Tue, Sep 19th 2017 / 18:02:38 छत्तीसगढ़     

रीवा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी का जन्मदिन रविवार को किसान स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया गया। पद्यधर पार्क में आयोजित कांग्रेस महासमेलन में पूर्व मुयमंत्री समेंत कई पूर्व मंत्री मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सभी नेताओं ने प्रदेश की शिवराज सरकार को किसान मजदूर विरोधी करार दिया है।  ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर प्रदेश के 40 हजार लोगों की बर्बादी का जश्न मना रहे हैं। जिस सरदार सरोवर बांध का लोकार्पण किया गया, उससे कई सैकड़ा गांव डूब जाएंगे और यहां रहने वाले लोगों के लिए पुनर्वास तक की व्यवस्था नहीं की गई है।’ यह आरोप मध्यप्रदेश के पूर्व मुयमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद दिग्विजय सिंह ने लगाए हैं। पूर्व मुयमंत्री रविवार को रीवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के जन्मदिन पर किसान स्वाभिमान पर्व में आयोजित कांग्रेस महासमेलन में शामिल होने आए थे।

 Photo    

  जन्मदिन पर 40 हजार लोगों की बर्बादी का   जश्न मना रहे मोदी : दिग्विजय सिंह

 

 Photo

उन्होंने कहा, वे 6 माह नर्मदा की परिक्रमा करेंगे। पद्मधर पार्क में आयोजित समेलन के मुय अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा, मोदी सरकार सामंतवादी विचारधारा के तहत काम कर रही है, जिससे किसान-मजदूर परेशान है। सरदार सरोवर मसले पर उन्होंने सीएम शिवराज सिंह को भी घेरा और कहा, सीएम आज तक प्रभावित परिवारों से मिलने तक नहीं गए। जबकि इंदिरा सागर बांध के निर्माण के दौरान उन्होंने डूब प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्या का निदान किया था। राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा, पीएम मोदी महज घोषणाएं कर केवल उमीदों में रखकर लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सूखे की स्थिति है, लेकिन सरकार आयोजन में पैसा खर्च रही है। किसानों के हितों की ओर ध्यान नहीं है। उन्होंने व्यापमं, बिजली और नोटबंदी मसले पर भी मोदी सरकार की भत्र्सना की। एकजुट हों तभी बनेगी कांग्रेस सरकार : दिग्विजय सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि कांग्रेस सरकार आई तो वे वादा करते हैं कि किसानों को मुत बिजली मिलेगी और कर्ज माफी होगी। सभी को नौकरी मिले। ऐसा कानून भी बनाएंगे। महासमेलन में दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री का भी धर्म निभाया। उन्होंने कहा कि केवल बड़े नेताओं के एक होने से काम नहीं बनेगा। विकासखंड स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओ को भी एक होना पड़ेगा। अब समय आ गया कि सभी कार्यकर्ता जुट जाएं तभी अगली सरकार हमारी होगी। 

PhotoPhotoPhoto

PhotoPhotoPhoto

PhotoPhotoPhotoPhoto

PhotoPhotoPhoto
PhotoPhotoPhoto

 

 

 केंद्र व प्रदेश में फासिस्ट सरकार: राजेंद्र सिंह   

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी का जन्मदिन रविवार को किसान स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया गया। पद्यधर पार्क में आयोजित कांग्रेस महासमेलन में पूर्व मुयमंत्री समेंत कई पूर्व मंत्री मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सभी नेताओं ने प्रदेश की शिवराज सरकार को किसान मजदूर विरोधी करार दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में इस समय फासिस्ट सरकार है। सरदार सरोवर हजारो लोग डूब रहे है ओर जश्र मना रहे हैं। सिंह के कहा कि प्रदेश की शिवराज किसानों की सरकार नहीं है। कहा कि रीवा सतना में तीन-चार महीनों के हजारों ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं लेकिन उल्हें नहीं बदला जा रहा है। सारे ट्रासफरमर चित्रकूट भेज दिये गए है। इसके पूर्व दोपहर एक बजे अमहिया से रैली निकाली गई। रैली में पूर्व मुयमंत्री दिग्विजय सिंह और श्रीनिवास तिवारी साथ रहे। इसके अलावा युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी भी साथ थे। 

   Photo 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Photo 

 अंग्रेजों के शौचालय साफ करते थे संघी :

प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी के बोल बिगड़े रहे। संघ, मोदी, शिवराज के लिए बिगड़ी भाषा का प्रयोग किया। कुणाल ने कहा कि संघ वाले अंग्रेजों का शौचालय साफ करते थे। वहीं यह ाी कहा कि देश में रंगा- बिल्ला की सरकार है। पीएम मोदी को रंगा और अमित शाह को बिल्ला करार दिया। बातों ही बातों में उन्होंने सीएम शिवराज को कंस व शकुनी का वंशज भी कहा। गुढ़ विधायक सुंदर लाल तिवारी ने भी कटाक्ष किया और कहा कि लोग भगवा उपन्ना के चकर में न पड़ें योंकि ये भाजपा वाले राम रहीम के पास भेज देंगे। ये भाजपाई आशाराम की भी चरण वंदना करते हैं। उन्होंने बाबा रामदेव को भी ठग कहा। मंच के लिए मची होड़: इस बार कार्यक्रम के लिए सुंदरलाल ने काफी कसावट की थी। इसके बावजूद मंच के लिए जोर आजमाइश दिखी। लोगों को अतिथियों के अलावा मंच में नहीं आने के लिए कहा गया लेकिन लोग नहीं माने। लोग मंच के आसपास खड़े नजर आए। विंध्य के साथ ही बुंदेलखंड से भी आए इस दफा भी रीवा के अलावा सीधी-सतना, शहडोल संभाग और बंदेल खंड के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशासन ट्रैफिक को लेकर सतर्क नहीं था। इस बार भी गावों से काफी लोग आए और अंत तब डटे रहे।    



Similar Post You May Like

ताज़ा खबर