MP : नहाते समय वाटर फॉल में बह गई ये लड़की, मुश्किल से बची दो की जान...

970 By 7newsindia.in Thu, Aug 10th 2017 / 07:48:15 मध्य प्रदेश     

ग्वालियर. मुरैना से 55 किलोमीटर दूर टिकटौली वाटर फॉल में नहाने गए तीन बहनों में से एक बहन पानी में बह गई। दो दिन बाद भी लड़की का पता नहीं चला है। पुलिस और परिजन लड़की की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुरैना से 55 किमी दूर पहाड़गढ़ का घना जंगल है। यहां पर एक टिकटौली का वाटर फॉल है। इस कारण लोग यहां झरने में नहाने और पिकनिक के लिए आते हैं। मंगलवार 8 अगस्त को मुरैना के आसिफ बेग की तीन लड़कियां, सविदा, सलोनी और आरजू टिकटौली गईं।

बारिश से बढ़ा वाटर फॉल का पानी

तीनों वाटर फॉल के नीचे की तरफ बैठकर नहाने लगीं। इसी बीच जंगल में हुई बारिश के कारण वाटर फॉल में पानी का लेबल बढ़ने लगा और इस पर लड़कियों ने ध्यान नहीं दिया। पानी का लेबल एकदम ज्यादा हो गया और तीनों पानी में बहने लगीं। लोगों ने बहुत कोशिश भी, लेकिन तब तक तीनों बहते हुए करीब आधा किमी आगे निकल गई थीं।

500मीटर दूर जाकर दो को बचाया

लड़कियों को बहता देखकर कुछ लोग पानी में कूदे और करीब 500 मीटर दूर से सविदा और सलोनी को खींचकर ले आए, लेकिन एक युवती आरजू बहते हुए काफी आगे चली गई। बुधवार की सुबह तक आरजू का कुछ पता नहीं चला। पुलिस के साथ परिवार के लोग भी उसे खोजने में लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के कारण वाटर फॉल के नीचे पानी का प्रवाह बहुत तेज था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर