2022 तक भारत में खोले जायेंगे 24 नये मेडिकल कॉलेज : अश्विनी चौबे

682 By 7newsindia.in Thu, Feb 15th 2018 / 10:20:46 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि 2022 तक देश में 24 नये मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे।चौबे ने कहा कि नमो केयर में देश के 50 करोड़ गरीब परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा , साथ ही साथ देश के डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्रों को भी अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 12 हज़ार डॉक्टरों की जरूरत है लेकिन फिलहाल मात्र 4500 डॉक्टर्स काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश मे 1592 व्यक्तियों पर एक डॉक्टर हैं जो कि बहुत कम हैं। चौबे ने बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में भी 5 नए मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगें। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर