एमपी आरडीसी एवं सर्चिंग टीम पहुॅची छुहिया घाटी

1883 By 7newsindia.in Thu, Feb 18th 2021 / 08:17:07 राष्ट्रीय समाचार     

 आधा सैकड़ा से ज्यादा मौतों के बाद नींद से जगा प्रशासन

 
सीधी। 
गुरूवार की सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उडऩ खटोले मे बैठ कर पनवार हावाई अड्डा सीधी से रवाना हो गयें। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरदा पटना मे 16 फरवरी की भीषण बस दुर्घटना मे अभी तक 51 बस सवार यात्रियों के शव बरामद हो चुके हैं वहीं तीन अन्य शवो की तलास आज तीसरे दिन भी एनडीआरएफ की टीम कर रही है। उक्त घटना के दूसरे दिन मुख्यमंत्री गॉव गॉव जाकर मृतकों के परिजनो से मुलाकात कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के द्वारा मृतको के परिजनों को सात/सात लाख रूपए की आर्थिक मद्द दी गयी है। एक अनुमान के मुताबिक तीन करोड़ संतावन लाख रूपए जो वितरित किये गयें, इससे क्या एक भी व्यक्ति की जान वापस लाई जा सकती है, या फिर इन रूपयों से इस घटना की भरपाई क्या की जा सकती है, ये पूरी तरह से असंभव है। वहीं जानकारों की मानें तो वितरित की गयी राशि की आधी रकम भी यदि सही समय पर छुहिया पहाड़ मार्ग के मरम्मत मे लगाई गयी होती तो हो सकता है कि उक्त दर्दनाक घटना सामने नहीं आती। 
 

एमपी आरडीसी एवं सर्चिंग टीम पहुॅची छुहिया - 

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गुरूवार की सुबह एमपीआरडी की टीम एवं जबलपुर से पानी के अदंर रेस्क्यू करने वाले दक्ष दल रामपुर नैकिन पहुॅच चुका है, ये ऑक्सीजन की मद्द से पानी के अदंर जाकर अभी तक नहीं मिले 3 शवों की तलास की जायेगी। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को तीसरे दिन भी उक्त क्षेत्र पूरी तरह से छावनी मे तब्दील है। जिले के आला अधिकारी एवं कर्मचारी भी तीसरे दिन पुन: घटना क्षेत्र पहुॅच रहे हैं। 
 
 
 

छुहिया घाटी मे आज फिर पलटी बस, काल्पनिक - ए.के. पाण्डेय, नगर निरीक्षक

गुरूवार की सुबह एक बार फिर कतिपय कारणों से छुहिया घाटी मे एक और बस पलटने की खबर देखते ही देखते जिला मुख्यालय मे फैल गयी। वहीं एके पाण्डेय, नगर निरीक्षक रामपुर नैकिन के द्वारा तत्परता दिखाते हुए खुद छुहिया घाटी मे निरीक्षण करने पहुॅच गयें। जहॉ निरीक्षण करने के बाद स्पष्ट हुआ कि जिला मुख्यालय मे बस पलटने की खबर पूरी तरह से काल्पनिक एवं आधारहीन है। 
 

Similar Post You May Like

  • विक्रम लैंडर की लैंडिंग की तस्वीरें हुई कैद, कल हो सकता है संपर्क

    विक्रम लैंडर की लैंडिंग की तस्वीरें हुई कैद, कल हो सकता है संपर्क

     NASA ने लीं विक्रम लैंडर की लैंडिंग की तस्वीरें…कल हो सकता है विक्रम लैंडर से संपर्क   New Delhi :  NASA के मून ऑर्बिटर ने चांद के उस हिस्से की तस्वीरें खींची हैं, जहां भारत ने अभियान के तहत सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया था। जानकारों की माने तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने इसकी पुष्टि की है। नासा के लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर (एलआरओ) अंतरिक्षयान ने 17 सितंबर

ताज़ा खबर