पूर्णिमा पाठक जिले के कृष संकाय में सर्वोत्कृष्ट

574 By 7newsindia.in Wed, May 16th 2018 / 21:48:22 पंचांग-पुराण     

सीधी ! माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षा में सीधी जिले के कृषि संकाय में 12वीं कक्षा में सर्वोत्कृष्ट अंक 91.4 प्रतिशत प्राप्त कर कीर्तिमान कायम किया है। मानस मर्मज्ञ पं0 भागवत प्रसाद पाठक की पुत्री पूर्णिमा को अपने पिता कृषि विभाग के सेवा निवृत्त ए.डी.ओ. के अनुभवों के साथ वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 महेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन का लाभ विद्यालय के अतिरिक्त मिलता रहा है। कु. पूर्णिमा ने पअने विद्यालय के शिक्षक विजय सिंह चौहान समस्त शिक्षकों के साथ उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है। इस सफलता पर बधाई देने वाले में शैलेन्द्र सिंह चौहान पूर्व सी.एम.ओ., समाजसेवी कन्हैया सिंह चौहान, प्राचार्य कोतर जे.पी. मिश्रा, डॉ0 रामलला शर्मा हिन्दी विभागाध्यक्ष, एड. रघुराज चतुर्वेदी जिला न्यायालय, व्याख्याता मनोज तिवारी पूर्व प्राचार्य जे.एल. पाण्डेय, राजेन्द्र सोनी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी, अनुराग चतुर्वेदी, पेंशनर्स समाज के अध्यख देवीचरण शर्मा, नन्द कुमार मिश्रा, डॉ0 रामकृष्ण शुक्ला, भाजपा उपाध्यक्ष, सुधीर शुक्ला, सांसद श्रीमती रीती पाठक, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के.के. तिवारी, अवधलाल विश्वकर्मा पशु चिकित्सा कर्मचारी तथा नगर के उनेक गणमाय जनों में बधाई दी है। ज्ञातव्य है कि हनुमान चालीसा एवं भजन गायन में अमर पैलेस और इलाकेदार कैम्पस में पूर्णिमा ने स्वर के जादू विखेर कर सबको मंत्रमुग्ध करने का भी श्रेय हासिल कर युवा वर्ग को अपने भजनों से अभिभूत करने में इस वर्ष नगर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने अपनी माता प्रतिमा पाठक, भाई इंजीनियर आलोक, बहन दीप्ति और छोटे भाई हर्ष को भी इस श्रेय में भागीदार माना है।

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर