SCERT परीक्षा: बिहार में नकल करते पकड़े गए तीन हेडमास्टर, 122 फेल

459 By 7newsindia.in Tue, Jan 16th 2018 / 14:56:03 प्रशासनिक     

इनक्रिमेंट के लिए हुई विभागीय परीक्षा में 122 गुरुजी फेल हो गए। यह परीक्षा 4 दिसंबर 2017 राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) बिहार द्वारा ली गई थी। इसमें प्रदेश भर से 148 प्राचार्य शामिल हुए जिनमें 122 प्राचार्य फेल हो गए। अब इन्हें इनक्रिमेंट पाने के लिए दोबारा परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में सिर्फ चार प्राचार्य पास हुए। 

एससीईआरटी की मानें तो इस परीक्षा में तीन प्राचार्य नकल करते पकड़े गए और उन्हें एक्सपेल्ड कर दिया गया। ऐसे प्राचार्य की सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक इनपर कार्रवाई करेंगे। 

परीक्षा में राज्य के 29 जिलों के राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य को शामिल किया गया था। परीक्षा पटना के श्री चंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुर्जी में आयोजित की गई थी। दो पेपर की परीक्षा 100-100 अंकों की हुई थी। हर पेपर में पास करने के लिए 50 फीसदी अंक लाना जरूरी था। अधिकांश प्राचार्य दोनों ही पेपर में 35 से 40 फीसदी तक ही अंक ला पाए। वहीं 19 प्राचार्य परीक्षा से अनुपस्थित रहे। फेल होने वालों में सबसे ज्यादा संख्या पटना स्थित विद्यालयों के प्राचार्यो की रही।

विभागीय परीक्षा में प्रश्नों का स्तर वही रहता है, जिस विषय की प्राचार्य की डिग्री होती है। प्रश्न पत्र उनके विषय से ही संबंधित होता है। इसके बाद भी अधिकांश प्राचार्य फेल हो गए हैं। कई प्राचार्य परीक्षा देना भी नहीं चाहते हैं। - विनोद कुमार सिंह, निदेशक, एससीईआरटी

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर