उत्तर प्रदेश : होटल के बेसमेंट में मिली 4 मजदूरों की डेडबॉडी, सोने से पहले जलाया था कोयला....

456 By 7newsindia.in Sat, Jan 13th 2018 / 11:47:47 उत्तर प्रदेश     

लखनऊ. राजधानी के विभूतिखंड इलाके में बने एक होटल की बेसमेंट में शुक्रवार को चार मजदूरों की डेडबॉडी मिली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब चार मजदूर होटल के बने बेसमेंट में सोने के लिए गए थे। उससे पहले उन्होंने कोयला जलाया था। उसके बाद सुबह उनकी डेडबॉडी मिली। शुक्रवार रात करीब 11 बजे 4 मजदूर निहाल अहमद, मो शाहिद, राजकुमार और राम नरेश होटल पहुंचे थे।विभूतिखंड इलाके में कमता चौराहे के पास बने रंजिस होटल के बेसमेन्ट में सभी मजदूरो ने पहले खाना बनाया। फिर बेसमेन्ट के बने स्टोर रूम में कोयले की आग जलाई।

शीशे के बने स्टोर रूम में रात सभी मजदूर सो गए शीशे के बने स्टोर में दम घुटने से चारों की शनिवार सुबह मौत हो गई। एसपी नार्थ अनुराग वत्स ने बताया कि चारों मजदूर शीशे के बने केबिन में सोए हुए थे। रात में कोयला जलाकर ये सभी आग तापने के बाद सो गए थे। सुबह इनकी डेडबॉडी मिली। फिलहाल सभी मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की पुष्टि हो पाएगी।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

4 मजदूरों की डेडबॉडी मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा कर हत्या का आरोप लगाया। सैंकड़ों की संख्या में हॉस्पिटल के बाहर पहुंचे परिजनों ने होटल मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर फारेंसिक टीम पहुंच गई है। परिजनों के हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि बर्तन में आग ले जाते हुए युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर