सोनम गुप्ता अब नहीं रही बेवफा, सोनम बन चुकी हैं.....

1160 By 7newsindia.in Thu, Jan 11th 2018 / 12:48:01 उत्तर प्रदेश     
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले लोगों को 'सोनम गुप्ता' तो खूब याद होंगी। अपनी 'बेवफाई' के कारण चर्चा में रही सोनम गुप्ता अब एक बार फिर से इंटरनेट पर छाने को बेताब हैं। इसके लिए सोनम ने सेल्स गर्ल का रूप अख्तियार किया है।
चौंकिए मत, यहां बात हो रही है बरेली में बनी शार्ट फिल्म दि सेल्सगर्ल- सोनम गुप्ता की। यूट्यूब पर रिलीज हुई यह शार्ट मूवी  महिलाओं के शारीरिक शोषण पर आधारित है। 30 मिनट की इस मूवी को चार दिन में हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म में 'सोनम गुप्ता' का किरदार बरेली की सिमी गुप्ता ने निभाया है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले, सिनेमेटोग्राफी, संपादन, निर्माण और निर्देशन यूनाइटेड इलेविन मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शन के राजीव कुमार शर्मा राज ने किया है। 

 सोनम गुप्ता बेवफा नहीं है...

       सोनम गुप्ता अब नहीं रही बेवफा, बन चुकी हैं सेल्स गर्ल के लिए इमेज परिणाम        सबसे पहले स्पष्ट कर दूं कि मेरे दोस्तों और परिचितों में कोई भी सोनम गुप्ता नहीं है। मैं दस के नोट वाली सोनम गुप्ता को जानता नहीं हूं, कभी मिला भी नहीं हूं। लेकिन मैं सोनम गुप्ता के साथ खड़ा हूं। मैं मानता हूं कि सोनम गुप्ता कुछ भी हो सकती है, पर बेवफा कतई नहीं हो सकती। बेवफा वही हो सकता है, जिसने प्यार किया हो। जो प्यार करेगा, वही या तो बावफा होगा या फिर बेवफा। अब अगर सोनम गुप्ता ने किसी से प्यार किया है, तो जाहिर है कि उस शख्स ने भी सोनम गुप्ता से प्यार किया होगा। अगर ऐसा ही रहा होगा, तो फिर किसी वजह से सोनम गुप्ता के बेवफा होने पर आशिक साहब को किसने हक दिया कि वह अपनी उस सोनम गुप्ता को बेवफा करार दें, जिससे वह प्यार करते थे। इस तरह सार्वजनिक रूप से जो अपने प्यार का अपमान करे, वह आशिक हो नहीं सकता। वह हद दर्जे का एक खुदगर्ज इंसान नजर आता है। सोनम गुप्ता को खुश होना चाहिए कि उसने ऐसे शख्स का साथ छोड़ दिया, जो उसके प्यार को सार्वजनिक रूप से जलील करने जैसी शर्मनाक हरकत कर सकता है। यह आदमी आगे चलकर पता नहीं क्या-क्या करता? दस के नोट पर अपने प्यार को गली-मोहल्ले में बदनाम करना किसी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता। यह प्यार के बुनियादी उसूल के ही खिलाफ जाता है। एबीपी ब्लॉग में विजय विद्रोही

सोशल मीडिया ने बसने से पहले उजाड़ दी सोनम की दुनिया
...सोशल मीडिया ने बसने से पहले उजाड़ दी सोनम की दुनिया
सोशल मीडिया में वायरल हुई एक नोट ने बसने से पहले ही सोनम की दुनिया उजाड़ दी। फेसबुक पर वायरल हुए बेवफाई के चर्चे सुन लड़के वालों ने शादी के तीन दिन पहले ही रश्तिा तोड़ दिया। इसके चलते शादी वाले घर में जश्न की जगह माहौल मातम में बदल गया।
करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली सोनम नाम की युवती की शादी फतेहपुर जिले के धाता क्षेत्र के किराना व्यापारी के बेटे से तय थी। 21 नवम्बर को बारात आनी थी। इससे पहले 15 नवम्बर को तिलकोत्सव था। दोनों पक्षों

संबंधित इमेज

 ने धूमधाम के साथ तिलक की रस्म अदायगी की। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। दोनों तरफ हंसी-खुशी के बीच शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के कार्ड बंट गए थे। हलवाई, टेंट दूध, सब्जी
 आदि जरूरी सामानों की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। इसी बीच सोशल मीडिया में वायरल हुई एक नोट सारी खुशियां काफूर कर दी। 
सोनम गुप्ता बेवफा है लिखी इस नोट को देखने के बाद लड़के वाले भड़क गए। उन लोगों ने बगैर किसी देरी के बारात से तीन दिन पहले शादी करने से इंकार कर दिया। लड़के वालों का कहना है कि सम्भव है कि सोनम गुप्ता नाम की लड़की यही हो सकती है। ऐन वक्त लड़के वालों की तरफ से रिश्ता ठुकराए जाने की खबर सुनते ही कन्या पक्ष स्तब्ध रह गया। कन्या पक्ष के लोगों ने रिश्तेदारों की मदद से लड़के वालों को काफी समझाने का प्रयास किया। पर, वो किसी भी सूरत में शादी करने को राजी नहीं हुए। इस घटना ने कन्या पक्ष को इस कदर तोड़ दिया कि वो लोग कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। 
Google टॉप-10 पर्सनैलिटी ट्रेंडिंग लिस्ट में छाईं 'बेवफा सोनम...'
देश में लागू नोटबंदी के बिच सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक ट्रेंडिंग करनी वाली सोनम... ने गूगल की टॉप-10 पर्सनैलिटी की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। बुधवार को जारी गूगल इंडिया की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में इस काल्पनिक किरदार जो सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा वह तीसरे नंबर पर है। सोनम के इस टॉपिक ने गूगल की ट्रेंडिंग लिस्ट में फिल्म एमएस धोनी से बॉलिवुड में कदम रखने वाली दिशा पाटनी और ओलिंपिक में पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक के नाम सोनम से पीछे हैं।
आपको बता दें की 10 रुपये के नोट पर सोनम गुप्ता बेवफा है लिखा हुआ बहुत पहले से देखा जा रहा था लेकिन लेकिन नोटबंदी के बाद लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस लिस्ट में अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम सबसे ऊपर है। उसके बाद दूसरे नंबर पर ओलिंपिक में पद जीतने वाली पीवी सिंधू का नाम है। सोनम के बाद चौथे स्थान पर जिम्नास्ट दीपा करमाकर का नाम है। गूगल की लिस्ट में रियो ओलिंपिक के अलावा पोकीमोन गो के बारे में भी खूब सर्च किया गया।
सोनम ने काफी पहले सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन नोटंदी के बाद लोगों ने उसकी उपियोगिता समझते हुए खूब मजे लिये। मार्केट में नए नोट आने के बाद लोगों ने 500 व 1,000 के नोटों पर भी 'सोनम बेवफा है' लिखकर शेयर किया। लोगों ने सोनम गुप्ता के बारे में जानने के लिए गूगल का सहारा लिया और सोनम को तीसरे नंबर पर ला दिया।
गूगल के टॉप ट्रेंडिंग न्यूज इवेंट में रियो ओलिंपिक ने फिर से बाजी मारी, उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव और यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन का बाहर होना (Brexit) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 7वां वेतन आयोग, सर्जिकल स्ट्राइक, लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के बारे में भी लोगों ने खूब सर्च किया।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर