लेखपाल दिनेश उपाध्याय की दर्दनाक रहस्यमय मौत, जांच की मांग

621 By 7newsindia.in Tue, Jan 9th 2018 / 18:20:24 उत्तर प्रदेश     

आनंद मिश्र भभया, द्वारा
मिर्जापुर जिले के सदर तहसील के वरिष्ठ लेखपाल/पटवारी दिनेश उपाध्याय की आज दर्दनाक रहस्यमय मौत हो गयी है। वे इलाहावाद से मिर्जापुर आ रहे थे कि अचानक रहस्यमय मौत हो गयी, जिससे लोगो मे उनके मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाये हो रही है।जिला लेखपाल संघ ने उपाध्याय की असामयिक निधन पर गहरा दु:ख ब्यक्त किया है।
जिला काग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यछ एवम् ग्राम प्रधान अशोक उपाध्याय, ने लेखपाल के निधन पर गहरा दु:ख प्रगट करते हुए मृतात्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। राष्ट्रीय मजदूर काग्रेस (इण्टक) के राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दूबे कंचनीय ने भी लेखपाल के निधन पर गहरा दु ख प्रगट किया है। एन एस यू आई के वरिष्ठ नेता सतीस उपाध्याय ने भी भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित करते हुए दु:ख प्रगट किया है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर