एकात्म यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता स्थापित करना है- अखिलेश्वरानन्द

849 By 7newsindia.in Thu, Dec 21st 2017 / 20:19:39 धर्म -प्रथा     

सीधी |  एकात्म यात्रा सांस्कृतिक और अध्यात्मिक अखण्डता की यात्रा है। इसका उद्देश्य एकता के साथ सामाजिक समरसता को स्थापित करना है। निरंजनी अखाडा के महामण्डलेश्वर एवं गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानन्द ने एकात्म यात्रा के सीधी प्रवास के दौरान कही।  उन्होने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य ने भारत को सांस्कृतिक एकता मे बाधने का महान कार्य किया है। उनका एकात्मवाद संम्पूर्ण विश्व को धर्म, पंथ, रंग, जाति, लिंग, प्रजाति एवं भाषा आदि की विविधताओं से परे एक सूत्र में बांधने का दर्शन है। स्वामी जी ने कहा कि छुआछूत धार्मिक दृष्टि से पाप है तथा संवैधानिक दृष्टि से अपराध है। इन सभी कुरीतियों से मुक्त समाज की स्थापना यात्रा का उद्देश्य है। उन्होने कहा कि इस यात्रा के कई सामाजिक सरोकार है जैसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार सीधी जिले में यात्रा के साथ चल रहा बेटी बचाओं बेटी पढाओं रथ हमे लैंगिक समानता बढाने और मातृशक्ति को पहचानने के लिए प्रेरित करता है।

   उन्होने कहा कि खण्डित भारत को अखण्डित कर वृहत्तर भारत का निर्माण एकात्म यात्रा का उद्देश्य है। अच्छे भविष्य की नीव हमारे अतीत में छिपी है। हमें अपने संस्कारों, अध्यात्मिक ज्ञान का सम्मान करना चहिए नर्मदा सेवा यात्रा ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 भारत की सांस्कृतिक धार्मिक एवं अध्यात्मिक एकता के महान दार्शनिक संत अद्वैतवाद के प्रणेता आदिगुरू शंकराचार्य के अतुलनीय योगदान के संबंध में जनजागरण एवं आंेकारेश्वर में 108 फीट ऊंची अष्ट धातु की विशाल प्रतिमा के निर्माण के लिए सभी वर्गो से सांकेतिक धातु संग्रहण के उद्देश्य से रूट क्रमांक 3 पचमठा रीवा से प्रारम्भ यात्रा आज 21 दिसम्बर को हनुमना विकास खण्ड के अंतिम ग्राम पिपराही में अपर आयुक्त रीवा संभाग द्वारा कलेक्टर सीधी दिलीप कुमार को समस्त जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आदि गुरू शंकराचार्य की पादुका एवं ध्वज सौपे गये जिसकी अगुवाई कर दल कोदौरा पहुचा। कोदौरा, अमिलिया, मयापुर एवं बहरी होते हुए यात्रा झोको, सिंगरौली में कलेक्टर सिंगरौली अनुराग चौधरी को आदि गुरू शंकराचार्य की पादुका एवं ध्वज सौपते हुए हस्तान्तरित की गई। यात्रा पुनः 23 दिसम्बर को टिकरी सीधी में प्रातः 9 बजे आयेगी।

   एकात्म यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह लोगों ने आदि गुरू शंकराचार्य के स्मृति स्वरूप यात्रा में शामिल पादुका एवं ध्वज का पूजन किया। साथ ही कन्या पूजन किया गया।

   एकात्म यात्रा में रूट क्रमांक 3 के यात्रा संयोजक एवं म.प्र. खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिव चौबे, पिछडा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप पटेल, कलेक्टर दिलीप कुमार, पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव, श्रीमान सिंह जनपद अध्यक्ष सिहावल, राजेश पाण्डेय, डॉ. राजेश मिश्रा, के.के. तिवारी, विश्वामित्र पाठक, मोहम्मद रज्जे खान, अमिताभ श्रीवास्तव, लालचन्द्र गुप्ता, लक्षमण सिंह, अम्बिकेश, सज्जन सिंह, गण्मान्य नागरिक, छात्र/छात्राऐं, सरपंच एवं जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ कोर टीम के सदस्य उपस्थित रहें।

 

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर