यह कपड़ा ओढ़ते ही 'गायब' हो जाता है इंसान...

673 By 7newsindia.in Thu, Dec 14th 2017 / 13:53:33 जोक्स     

विज्ञान के युग में असंभव कुछ भी नहीं है। इस बात को चीन के एक बेव यूजर ने सही साबित किया है। चेन नाम के इस शख्स ने तकनीक से एक ऐसा कपड़ा बनाया है, जिसकी सहायता से इंसान पूरी तरह से गायब हो सकता है! इस तकनीक तो क्वॉन्टम ऑफ इनविजिबिलिटी क्लॉक कहते हैं। इसके पीछे होने पर इंसान पूरी तरह से गायब हो जाता है, जबकि बाकी सारी चीजें पहले की तरह दिखाई देती हैं।

डेली मेल की एक खबर के अनुसार, चेन ने तकनीक से गायब होने का पूरा विडियो अपने वीबो अकाउंट पर अपलोड किया है। यह विडियो लाखों बार देखा जा चुका है। चेन के इस टेबल क्लॉथ को चीन का लेटेस्ट इनोवेशन माना जा रहा है। हालांकि, क्वॉन्टम विडियो प्रॉडक्शन कंपनी के प्रोड्यूसर झू झेनसॉन्ग का कहना है कि अदृश्य क्लॉक जैसी कोई चीज नहीं हो सकती है। इस टेबल क्लॉथ का विडियो नकली है। इसे नीले और हरे प्लास्टिक के कपड़ों से कवर करके बड़ी चतुराई के साथ रियल लुक दिया गया है। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर