कोयला घोटाला | झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा सहित 4 दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा

487 By 7newsindia.in Thu, Dec 14th 2017 / 12:03:16 कानून-अपराध     

 

सीबीआई कोर्ट ने 30 मामलों में से चौथे में दिया फैसला, पूर्व कोयला सचिव गुप्ता, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार और विजय जोशी भी दोषी 

नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को कोयला घोटाले में दोषी करार दे दिया। उनके साथ पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार बसु, कोड़ा के करीबी विजय जोशी और एक कंपनी विनी आयरन एंड स्टील उद्योग (वीआईएसयूएल) भी दोषी करार दिए गए हैं। केस झारखंड स्थित राजहरा नॉर्थ कोयला ब्लॉक के कोलकाता की वीआईएसयूएल को आवंटन में अनियमितता से जुड़ा है। सजा पर गुरुवार को सीबीआई जज भरत पराशर सुनवाई करेंगे। इसके बाद सजा सुनाई जाएगी। कोर्ट ने इस केस के चार आरोपियों को बरी किया है। इनमें वीआईएसयूएल के निदेशक वैभव तुल्सयान, सीए नवीन कुमार तुल्सयान, लोक सेवक बसंत कुमार भट्टाचार्य और बिपिन बिहारी सिंह शामिल हैं। 

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर