गुजरात चुनाव.... 2014 के बाद 18 राज्यों में हुए चुनाव, इनमें से 13 में पाकिस्तान का जिक्र चुनावी मुद्दा बना

580 By 7newsindia.in Tue, Dec 12th 2017 / 17:28:11 छत्तीसगढ़     

गुजरात विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान को लेकर भाजपा और कांग्रेस में नेता जमकर वार-पलटवार कर रहे हैं। दोनों दलों के सभी बड़े नेता फायदे के हिसाब से दलीले दे रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब चुनाव में पाकिस्तान को लेकर बहस छिड़ी हो। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से गुजरात देश का 18वां राज्य है, जहां चुनाव हो रहे हंै। इनमें से 13 राज्यों में भाजपा और कांग्रेस ने पाकिस्तान से जुड़ी बातों को चुनावी मुद्दा बनाया है। 

Image result for गुजरात में कांग्रेस bjp

 

    छह राज्यों में राजनीतिक दलों ने पाकिस्तान से जुड़ी 6 अलग-अलग बातों का रैलियों में जिक्र किया

               इन 13 में से 7 राज्यों में भाजपा को इसका फायदा, 4 में नुकसान हुआ है

गुजरात : कच्छ- 27 नवंबर 2017

सईद की रिहाई पर

27नवंबर को कच्छ में मोदी ने कहा पाक की अदालत ने आतंकवादी को रिहा कर दिया, कांग्रेस इसका जश्न मना रही है। ये वही कांग्रेस थी, जिसने सर्जिकल स्ट्राइक पर विश्वास नहीं किया।

10दिसंबर 2017: पालनपुरमें मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता पाकिस्तान सेना के पूर्व डीजी के साथ रणनीति बना रहे हैं।

बिहार: 29 अक्टूबर, 2015

पाक में पटाखे फूटेंगे

अमितशाह ने बिहार चुनाव में पाकिस्तान का जिक्र किया था। रक्सौल की रैली में बोले- यदि गलती से भी भाजपा बिहार में हार गई तो जय-पराजय तो यहां होगी, लेकिन पटाखे पाकिस्तान में फूटेंगे।

{राजीव प्रताप रूडी ने पाक समाचार पत्र डॉन वेबसाइट का स्क्रीनशॉट वोट की अपील करते नीतीश का विज्ञापन ट्वीट किया।


उत्तर प्रदेश: 4 फरवरी, 2017

सर्जिकल स्ट्राइक

यूपीविधानसभा चुनाव के पहले फेज में पीएम मोदी ने मेरठ की चुनावी रैली में सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। बोले- हमारी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर पाई-पाई का हिसाब चुकाया है।

24फरवरी 2017: गोंडामें एक सभा में पीएम मोदी ने कानपुर में हुई रेल दुर्घटना के लिए पाक को जिम्मेदार ठहराया था।

जम्मू-कश्मीर, जनवरी 2014

केजरीवाल पाक एजेंट

दिल्लीऔर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कुछ महीने के अंदर हुए थे। पीएम मोदी कठुआ रैली में बोले- ये तीन- के पाकिस्तान की तीन ताकत बनकर उभरे हैं। पहला एके-47 है। दूसरा के एंटनी हैं। तीसरा के हैं, एके-49 जिसने अभी नई पार्टी खड़ी की है। पार्टी की वेबसाइट पर कश्मीर को पाक में दिखाया गया है।


पंजाब: 29 जनवरी, 2017

पाक मौके की तलाश में 

पंजाब के कोटकपुरा में एक चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा मौके की तलाश में रहता है। वह हमेशा पंजाब की धरती के इस्तेमाल की फिराक में रहता है, यदि यहां सरकार ढीली-ढाली जाए तो सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान को संकट के दौर से गुजरना होगा।

 

महाराष्ट्र: 9 अक्टूबर, 2014

सीमापार जवाब दिया

महाराष्ट्रचुनाव में बारामती में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज जब सीमा पर गोलियां चल रही हैं, तब दुश्मन कराह रहा है। हमारे जवानों ने आक्रामकता का साहस के साथ जवाब दिया है। दुश्मन समझ गया है कि समय बदल गया है। पुरानी आदतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। लोग मेरे इरादे को जानते हैं।


क्यों हो रहा है- गुजरात में 90% हिंदू वोटर अहम हैं

गुजरात में करीब 90% हिंदू वोटर हैं। भाजपा 22 साल से सत्ता में है। गुजरात को भाजपा हिंंदुत्व राजनीति की प्रयोगशाला माना जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी की हिंदुत्ववादी छवि ने भाजपा की पूरे देश में धाक जमा दी है। राम मंदिर आंदोलन के नेतृत्वकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी गुजरात के ही हैं। कांग्रेस इस बार यहां जातीय राजनीति का कार्ड खेल रही है। विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे में भाजपा ने हिंदुत्व का कार्ड खेला है।

 इन राज्यों में भी पाक पर राजनीति हुई

दिल्ली, असम, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल में पाकिस्तान पर राजनीति हुई है। अभी हिमाचल और गुजरात के नतीजे आने बाकी हैं। भाजपा को 13 में से 7 राज्यों में फायदा, चार में नुकसान हुआ है। कांग्रेस को पंजाब में फायदा हुआ है।

 

 

 

 

 

 

गुजरात विधानसभा चुनाव अंतिम दौर में है। दूसरे फेज की वोटिंग को सिर्फ दो दिन हैं। भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी है। रोजाना नए मुद्दे और विवाद उछल रहे हैं। रविवार को पाकिस्तान भी चुनावी मुद्दा बन गया। इसके बाद से देश की राजनीति में बयानबाजी का दौर चल रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पालनपुर की चुनावी रैली में कहा था कि पाकिस्तानी सेना के पूर्व डीजी सरदार अरशद रफीक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इसके बाद से कांग्रेस और भाजपा के बीच में बहस चल रही है। इसमें अब पाकिस्तान भी शामिल हो गया है। उसके विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल ने कहा कि भारत अपनी चुनावी बहस में पाक को घसीटे और अपने दम पर चुनाव जीते। इस पर, भारत ने कहा- हम अपनी ताकत जानते हैं, इसलिए हमें सलाह की जरूरत नहीं है। 

यह पहली बार नहीं है, जब देश के चुनाव में पाकिस्तान या उससे जुड़े किसी विषय को लेकर बहस छिड़ी हो। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने 2014 लोकसभा चुनाव में झारखंड की एक चुनावी रैली में कहा था कि जो लोग मोदी का विरोध करते हैं, वे पाकिस्तान की ओर देख रहे हैं, ऐसे लोगों का स्थान भारत में नहीं, पाकिस्तान में है। 

कांग्रेस पीछे नहीं

पाक गोली चला रहा

....................................................

महाराष्ट्र: 10 अक्टूबर, 2014 महाराष्ट्रचुनाव में राहुल गांधी डिंडौरी की रैली में बोले-लोकसभा चुनाव में मोदी ने कहा था कि वह भारत को मजबूत बनाएंगे, पाक को सबक सिखाएंगे। पाकिस्तान हमारे जवानों पर गोली चला रहा है।

गुजरात:25 नवंबर, 2017 राहुलगांधी ने हाफिज सईद की रिहाई पर ट्विटर पर लिखा- नरेंद्रभाई बात नहीं बनी, आतंक का मास्टरमाइंड आजाद है। गले लगाने की नीति काम नहीं आई।

असम:2016 पूर्वपीएम मनमोहन सिंह ने असम में एक रैली में बोले- पाक को लेकर मोदी की नीति लचर है।

 

 

 

 

 

 

दिल्ली से पहले गुजरात में राजतिलक

..........................................................................................

राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात में 4 रैलियां की। बनासकांठा के थारड पहुंचने पर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वह यहां एक रैली में बोले- मोदी जी के भाषण में चीन, जापान, अफगानिस्तान तो कभी पाकिस्तान का जिक्र हो रहा है। मोदी जी कभी गुजरात के भविष्य पर भी बात कर लीजिए। मोदी जी के भाषण से भ्रष्टाचार गायब हो गया है। अमित शाह से मोदी डरते हैं। यही वजह है कि जय शाह के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहे हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करने वाले मोदी ने अब अपने भाषणों से भ्रष्टाचार शब्द को ही गायब कर दिया है।

सेना ने 26/11 हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की अनुमति मांगी थी, पर कांग्रेस ने नहीं दी

...............................................................................................

पीएममोदी ने सोमवार को गुजरात में 3 रैली कीं। एक रैली में वह बोले- सेना ने मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के बाद सीमापार सर्जिकल स्ट्राइक की अनुमति मांगी थी। पर तब कांग्रेस सरकार ने इजाजत नहीं दी। सेना के एक बड़े अफसर ने कहा है कि मुंबई में ताज होटल पर हमले के बाद पीएम मनमोहन सिंह से इजाजत मांगी गई थी, पर उन्होंने 'देखता हूं, बताता हूं' वाला रवैया अपनाया। मगर, उड़ी में हमला हुआ तो हमारी सरकार ने क्या किया, यह सब जानते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

हार्दिक ने पुलिस इजाजत के बगैर रैली निकाली

प्रशासनकी मनाही के बावजूद हार्दिक ने समर्थकों के साथ अहमदाबाद में रोड शो किया। इसमें करीब 2000 बाइकर्स शामिल हुए। हार्दिक बोले- लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और मैं इससे काफी खुश और जीत को लेकर आश्वस्त हूं।

 


 

 

 

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर