नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का जन्मदिन किसानो को समर्पित

759 By 7newsindia.in Sat, Sep 23rd 2017 / 15:08:44 स्ट्रिंग आपरेसन     

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का आज जन्मदिन है इस अवसर पर उन्होंने अपने चाहने वालों से अनुरोध किया है की कोई भी जश्न का कार्यक्रम न किया जाये न ही होर्डिंग लगाई जाये, अजय सिंह सीधी जिले के चुरहट विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं, लोगों के बीच श्री सिंह श्राहुल भैया् के नाम जाने जाते हैं। अजय सिंह आज भी अपनी विरासत को संजोये हुये हैं, उनके पिताजी पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह, दाऊ साहब कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुये जनहित में काम कर चुके हैं। स्वर्गीय अर्जुन सिंह पंजाब के राज्यपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, तथा केन्द्रीय मंत्री रहे, जिनके पद चिन्हों पर अजय सिंह आज भी चल रहे हैं तथा उनके विरासत को वो भलीभांति निर्वहन कर रहे हैं। श्री सिंह के समर्थक प्रदेश ही नहीं देश विदेश के कोने.कोने में हैं, अजय सिंह राहुल एक अछे किसान हितैषी नेता के रूप में जाने जाते हैं, वे लगातार किसनों के हितों में काम करते रहते हैं। प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुए गोलीकांड तथा कर्ज के बोझ तले दबे किसानों द्वारा की गई आत्महत्या के शोक स्वरूप उन्होंने आज आपना जन्मदिन न मानाने का निर्णय लिया है। फिर भी उनके चाहने वाले खासकर प्रदेश के विन्ध्य क्षेत्र चुरहट सीधी में लोग उनकी उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। ७न्यूज से संजीव मिश्रा भी अजय सिंह राहुल के जन्मदिवस के अवसर पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर