अमित शाह ने कहा- मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं.....

489 By 7newsindia.in Sat, Sep 16th 2017 / 11:58:21 झारखंड     

रांची। मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं। ये पारदर्शी सरकार है। नरेंद्र मोदी के महंगाई में कमी आई है। देश की स्थिति में बदलाव आया है। अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ। देश की स्थित में बदलाव आया है। ये बातें अपने तीन दिन के रांची दौरे पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा- वन रैंक वन पेंशन के मामले को मोदी सरकार ने सुलझाया। 2022 तक हर गांव में बिजली होगी। एक ही साल में 91 लाख करदाता हुए। केंद्र से झारखंड को आर्थिक मामलों में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा-एक देश एक टैक्स का सपना भी साकार हुआ है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए। इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। 4.5 करोड़ शौचालय बनाए गए। उजाला योजना के तहत 1 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित की गई है। अमित शाह ने रघुवर सरकार की तारिफ की ओर उन्होंने कहा- झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार समर्पित है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर