बेहाल मुंबई : कहीं घर गिरा, कहीं 12 घंटे फंसी रही प्रेग्नेंट महिला

554 By 7newsindia.in Wed, Aug 30th 2017 / 13:28:04 महाराष्ट्र     

मुंबई. लगातार तीन दिन से जारी बारिश ने मंगलवार और बुधवार को मुंबई वासियों को मुसीबत में डाल दिया। शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़कों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। बाढ़ के हालात के बीच सड़क रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सेंट्रल, वेस्ट और हार्बर तीनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई। हालात बिगड़ते देख सरकार ने लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी। स्कूलों और दफ्तरों में भी छुट्टी कर दी। इस बारिश ने मुंबई के लोगों को 26 जुलाई 2005 की याद दिला दी जब भारी बारिश के बीच हजारों लोग रातभर सड़कों पर फंसे रहे थे। 

1. विक्रोली-ठाणे में घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई

- मुंबई में विक्रोली के पहाड़ी सूर्य नगर में हिल पर बना घर बारिश की वजह से नीचे वाले घर पर गिर गया, जिसमें डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

- विक्रोली में ही पार्कसाइट के पहाड़ी वर्षानगर में एक दीवार पड़ोस के घर पर गिर गई, जिसमें दो साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उसके माता-पिता गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। 

- ठाणे में भी बारिश के कारण एक मकान ढह गया, जिसमें दबकर एक महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई।

2. ट्रेन के कोच में फंसी रही प्रेग्नेंट जर्नलिस्ट

- बेतहाशा बारिश के बीच मुंबई की एक प्रेग्नेंट जर्नलिस्ट उर्मिला देथे दिव्यांगों के लिए रिजर्व कोच में 12 घंटे तक फंसी रहीं। उर्मिला ने बताया कि बाद में उन्हें फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

3. बारिश में फंसी स्कूल बसें

- मध्य मुंबई के सायन अस्पताल के पास तीन स्कूल बसें पानी में फंस गई। परेल जैसे निचले इलाकों में सैकड़ों मुसाफिर पानी में फंसे रहे। 

- ईस्ट-वेस्ट एक्सप्रेस हाईवे, सायन-पनवेल हाईवे और एलबीएस रोड समेत कई सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं।

4. पुणे-मुंबई हाईवे ठप

- बारिश के कारण पुणे से मुंबई की ओर जाने वाले हाईवे पर मंगलवार को गाड़ियों की आवाजाही थम गई। पुणे से मंुबई की ओर जाने वाली गाड़ियों को उर्से टोल नाका और कुसगांव टोल नाका पर रोक दिया गया। 

- मुंबई-पुणे पुराना हाईवे भी बंद कर दिया गया है। वहीं, नासिक से मुंबई की ओर जा रही गाड़ियों को घोटी टोल नाका के पास रोक दिया गया।

बेहाल मुंबई की 10 कहानियां: कहीं घर गिरा, कहीं 12 घंटे फंसी रही प्रेग्नेंट महिलाबेहाल मुंबई की 10 कहानियां: कहीं घर गिरा, कहीं 12 घंटे फंसी रही प्रेग्नेंट महिला

5. लोकल में चलता-फिरता रेस्टॉरेंट बना

- स्टेशन पर रुकी लोकल ट्रेनों में यात्री फंसे रहे। बच्चे और बुजुर्ग कई घंटे भूख से परेशान हुए। इन परेशानियों के बीच स्टेशन के हॉकर्स ने ट्रेन के अंदर ही बिस्किट, नमकीन, समोसे, और पानी की बॉटल मुहैया कराईं।

6. हॉस्पिटल में घुसा पानी

- लगातार बारिश से मरीजों को खासा परेशान होना पड़ा। मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में पानी घुसने से मरीजो को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया। 

- केईएम हॉस्पिटल के डॉक्टर सागर मूंदड़ा ने बताया कि मंगलवार को सुबह के 10 बजे के बाद स्थिति बिगड़ने लगी और देखते ही देखते हॉस्पिटल के अंदर तक पानी पहुंच गया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के से सायन, नायर और बीएमसी के दूसरे अस्पतालों के बाहर भी पानी जमा होने लगा है।

बेहाल मुंबई की 10 कहानियां: कहीं घर गिरा, कहीं 12 घंटे फंसी रही प्रेग्नेंट महिलाबेहाल मुंबई की 10 कहानियां: कहीं घर गिरा, कहीं 12 घंटे फंसी रही प्रेग्नेंट महिला

7. एयर ट्रैफिक पर पड़ा असर

- तेज बारिश और रौशनी की कमी की वजह से इंडिगो की 6E-453 कोयंबटूर-मुंबई, 6E -5294 गुवाहाटी-मुंबई और 6E-1708 दोहा-मुंबई फ्लाइट्स को अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। इसके अलावा इंडिगो की फ्लाइट 6E-665 दिल्ली-मुंबई, 6E-168 मुंबई-दिल्ली फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर कम रोशनी होने से 5 और फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ीं।

8. इंडियन नेवी ने तैनात कीं रेस्क्यु टीम

- भारी बारिश को देखते हुए मदद के लिए इंडियन नेवी ने अपनी 5 रेस्क्यू टीम तैनात की हैं। इसके अलावा नेवी ने गोताखोरों की 2 टीम और 42-सी हेलिकॉप्टर भी तैनात किए हैं।

बेहाल मुंबई की 10 कहानियां: कहीं घर गिरा, कहीं 12 घंटे फंसी रही प्रेग्नेंट महिला बेहाल मुंबई की 10 कहानियां: कहीं घर गिरा, कहीं 12 घंटे फंसी रही प्रेग्नेंट महिला

9. कुर्ला स्टेशन पर नाराज भीड़ ने किया हंगामा

- बारिश की वजह से लोकल ट्रेन सर्विस पूरी तरह ठप हो गई। जिसके बाद रातभर लोग मुंबई के अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर फंसे रहे। मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर फंसे लोगों ने स्टेशन मास्टर के ऑफिस में घुसकर देर रात एक बजे से तड़के चार बजे तक हंगामा किया।

बेहाल मुंबई की 10 कहानियां: कहीं घर गिरा, कहीं 12 घंटे फंसी रही प्रेग्नेंट महिलाबेहाल मुंबई की 10 कहानियां: कहीं घर गिरा, कहीं 12 घंटे फंसी रही प्रेग्नेंट महिला

10. आयरन फ्रेम गिरने से 4 जख्मी

- मुंबई के वीपी रोड पर मंगलवार को पोस्टर लगाने वाली आयरन की एक फ्रेम गिरने से 4 लोग जख्मी हो गए। उन्हें सैफी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

- बीएमसी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में यहां बारिश से जुड़े 42 एक्सीडेंट सामने आए। हालांकि, इनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तीन जगह दीवार गिरने की बात सामने आई है। वहीं, 70 जगह पर शॉर्ट शर्किट और 200 जगह पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

 

बेहाल मुंबई की 10 कहानियां: कहीं घर गिरा, कहीं 12 घंटे फंसी रही प्रेग्नेंट महिलाबेहाल मुंबई की 10 कहानियां: कहीं घर गिरा, कहीं 12 घंटे फंसी रही प्रेग्नेंट महिला

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर