मुंबई में रेड अलर्ट: 9 घंटे में 12 इंच बारिश, 5 की मौत; आज स्कूल-कॉलेज बंद

523 By 7newsindia.in Wed, Aug 30th 2017 / 07:48:18 महाराष्ट्र     

शहर के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच दो अलग-अलग मामलों में पांच लोगों के मौत की खबर सामने आई है। विक्रोली और ठाणे में 2 घर गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। वेदर डिपार्टमेंट ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने शहर में बुधवार को रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को यहां के स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। खुद सीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। इस बारिश में मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। हालांकि रातभर ठप रहने के बाद हार्बर लाइन और सेंट्रल लाइन शुरू हो गई हैं। वेस्टर्न रेल रूट पर ट्रेनें शुरू हो गई हैं। सेंट्रल रेलवे रूट पर भी कुर्ला से डोंबीवली के बीच लोकल चल रही है। मेट्रो सर्विस भी वर्सोवा और घाटकोपर के बीच शुरू हो चुकी है।

Image result for मुंबई में रेड अलर्ट: 9 घंटे में 12 इंच बारिश
देश की तीसरी सबसे तेज बारिश
मुंबई में रेड अलर्ट

सायन, कुर्ला, चूनाभट्टी, माटुंगा सेंट्रल, ठाणे, मुलुंड, समेत कई रेलवे स्टेशनों पर सैकड़ों पैसेंजर्स फंसे हुए हैं। कई को आरपीएफ टीम ने रेस्क्यू भी किया है।
- मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के स्पोक्सपर्सन सुभाष तालेकर ने कहा कि बुधवार को घरों से डिब्बे कलेक्ट नहीं किए जाएंगे। लिहाजा उनकी सेवाएं बंद रहेंगी।
- मुंबई के कई इलाकों में नेवी के जवानों ने लोगों को ब्रेकफास्ट बांटा। बेस्ट ने सीएसटी से ठाणे के लिए एक्स्ट्रा बसों को चलाने का फैसला लिया है।
- इस बीच वेदर डिपार्टमेंट के डीडीजी केएस होसलीकर ने कहा कि अगले कुछ घंटों तक मुंबई में बारिश नहीं होगी, क्योंकि बादल उत्तर की तरफ चले गए हैं।
चेन्नई से सीखा मदद का हुनर, बच गईं सैकड़ों जान
- मुंबई में 2005 जैसे हालात बनने से बच गए। इसकी वजह थी 12 साल पहले मिला सबक और दो साल पहले चेन्नई में आई बाढ़ में आजमाए मदद के सटीक तरीके।
- चेन्नई में करीब 350 मौतें हुई थीं और 18 हजार लोग विस्थापितहुए थे। तब लोगों ने एक-दूसरे की मदद कर बड़ा नुकसान बचाया था।

सोशल मीडिया बड़ा सहारा
- बीएमसी ने कहा- बारिश में फंसे हैं तो ट्वीट करें। इमरजेंसी नंबर 1916 और 100 जारी कर मदद मांगने की अपील भी की।
- लोगों ने #रेनहोस्ट से ट्वीट कर अपना पता और मोबाइल नंबर शेयर किया। बताया कि कितने लोगों को जगह दे सकते हैं।
- अपनी गाड़ी सेनिकलने वालों ने रूट व नंबर ट्वीट कर लिफ्ट के ऑफर दिए। ऑटो, कैब वालों ने भी 3-4 लोगांे को शेयरिंग की इजाजत दी।
- धार्मिक स्थलों, गणेश पंडालों, होटलों, दफ्तरों ने अपने यहां लोगों को ठहरने का ऑफर दिया।
Image result for मुंबई में रेड अलर्ट: 9 घंटे में 12 इंच बारिशImage result for मुंबई में रेड अलर्ट: 9 घंटे में 12 इंच बारिश

देश की तीसरी सबसे तेज बारिश
शहर समय कुल बारिश बारिश हर घंटे में

भोपाल 9 जुलाई 2016 5 घंटे में 10 इंच 2.00 इंच
श्रीनगर 2 सितंबर 2014 30 घंटे में 18 इंच 1.66 इंच
मुंबई 29 अगस्त 2017 9 घंटे में 12 इंच 1.33 इंच
चेन्नई 30 नवंबर 2015 48 घंटे में 47 इंच 1.00 इंच
मुंबई 26 जुलाई 2005 24 घंटे में 37 इंच 0.64 इंच

11 प्वाइंट्स में समझें पूरा मामला
1) मुंबई में हालात क्यों बिगड़े?
- मुंबई में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह तक करीब 152 मिमी बारिश हुई।
- स्कायमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को ही 9 घंटे में 30 सेमी (298 मिमी‌‌) बारिश दर्ज की गई।
- वेदर डिपार्टमेंट, पुणे के अफसर एके श्रीवास्तव बताते हैं कि मुंबई, साउथ गुजरात, कोंकण, गोवा और वेस्ट विदर्भ में 24 से 48 घंटे में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इससे हालात और बिगड़ सकते हैं।
2) इसे ऐसे समझें
- भोपाल में इस सीजन में अब तक 21 इंच (533 मिमी) बारिश हो चुकी है। लेकिन मुंबई में 9 घंटे में ही भोपाल में हुई अब तक की बारिश का 57% (12 इंच) पानी बरस गया।
- इंदौर में भी इस सीजन में कुल 26 इंच (660 मिमी) पानी बरसा। इसका 46% पानी मुंबई में 9 घंटे में बरस गया।
- जयपुर में इस सीजन में अब तक 11 इंच (280 मिमी) बारिश हुई। जबकि मुंबई में मंगलवार को जयपुर की अब तक की कुल बारिश से भी एक इंच ज्यादा यानी 9% ज्यादा पानी बरस गया।
- बीएमसी के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर सुधीर नाईक ने बताया कि वडाला में सबसे ज्यादा 253 मिमी बारिश हुई।
3) सरकार ने लोगों को क्या सलाह दी है?
- आप जहां हैं वहीं रहें, जैसे ऑफिस या घर। 
- पानी भरने की वजह से बिजली जा सकती है। मोबाइल, लैपटॉप, पॉवर बैंक चार्ज रखें। 
- अपने साथ खाना पर्याप्त रखें। 
- यदि आप कार में फंस गए हैं। यह ऑटोमेटिक है तो सबसे पहले ग्लास ओपन कर लें। 
- अपनी लोकेशन के बारे में परिवार को बताते रहें। 
- सुरक्षित जगह पहुंचे। जैसे स्कूल, कॉलेज आदि। 
- बाढ़ वाली जगह जाने बचें। 
- बच्चों और बुजुर्गों की मदद करें।
4) कहां असर हुआ?

- मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन पर असर हुआ। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर